राजस्थान पुलिस होगी हाई-टेक, AI एक्सपर्ट्स की होगी भर्ती!

राजस्थान पुलिस पहली बार AI और डेटा एक्सपर्ट्स की लेटरल एंट्री करने जा रही है। एक साल के संविदा आधार पर 5 विशेषज्ञ भर्ती किए जाएंगे, जो साइबर अपराध, डिजिटल सबूत, क्राइम डेटा एनालिसिस, AI आधारित जांच और नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में पुलिस की मदद करेंगे। चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
July 23, 2026 • 1:04 PM  53
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान पुलिस होगी हाई-टेक, AI एक्सपर्ट्स की होगी भर्ती!
“राजस्थान पुलिस होगी हाई-टेक, AI एक्सपर्ट्स की होगी भर्ती!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/007e3d
23 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/007e3d
Google News
Copied
राजस्थान पुलिस होगी हाई-टेक, AI एक्सपर्ट्स की होगी भर्ती!

जयपुर। बदलते दौर के साथ अब राजस्थान पुलिस भी खुद को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ गवाहों और पारंपरिक जांच पर निर्भर नहीं रहना होगा। पुलिस अब डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपराधों की जांच करेगी। इसके लिए पहली बार विभाग में 5 टेक्निकल एक्सपर्ट्स की लेटरल एंट्री की जाएगी।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने एक साल के संविदा आधार पर इन विशेषज्ञों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस जांच को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और डिजिटल अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाना है।

पहली बार होगी लेटरल एंट्री

अब तक पुलिस विभाग में नियमित भर्ती के जरिए ही नियुक्तियां होती रही हैं, लेकिन इस बार तकनीकी विशेषज्ञों को सीधे संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। ये विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर अपराधों की जांच में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter