बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे रिटायर्ड टीचर दंपती को ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र में बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे रिटायर्ड शिक्षक केदार लाल शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुडला टोल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 8:28 PM  3
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे रिटायर्ड टीचर दंपती को ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत
“बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे रिटायर्ड टीचर दंपती को ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/ac7892
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ac7892
Google News
Copied
बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे रिटायर्ड टीचर दंपती को ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

बूंदी। बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए बाइक से कोटा जा रहे थे, तभी कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर गुडला टोल नाके के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा (65) और उनकी पत्नी गीता शर्मा (55) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कापरेन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, दंपती गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से कोटा के लिए रवाना हुए थे। उनके दो बेटे कोटा में रहते हैं। बड़ा बेटा रामलाल मेडिकल विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा सुनील शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता है। परिवार में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस घर में खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां पलभर में मातम छा गया।

हेलमेट मिला, सिर में आई गंभीर चोट

जांच अधिकारी एएसआई हरिशंकर शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से केदार लाल शर्मा का हेलमेट बरामद हुआ। हेलमेट की बेल्ट उनके गले में फंसी हुई थी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज से होगी ट्रक की पहचान

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए गुडला टोल नाके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे से मृतक दंपती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर दुख जताते हुए हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter