बारूद के ढेर पर था 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स! 5 सिलेंडर फटते तो मच जाती तबाही, 25 दुकानें जलकर राख

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित मणिहारों का कटला में गुरुवार सुबह सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 25 दुकानों को चपेट में ले लिया। फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होने और अवैध निर्माण की पोल भी खुल गई है। पढ़ें पूरी खबर।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
September 17, 2026 • 2:47 PM  281
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बारूद के ढेर पर था 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स! 5 सिलेंडर फटते तो मच जाती तबाही, 25 दुकानें जलकर राख
“बारूद के ढेर पर था 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स! 5 सिलेंडर फटते तो मच जाती तबाही, 25 दुकानें जलकर राख”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/da139f
17 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/da139f
Google News
Copied
बारूद के ढेर पर था 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स! 5 सिलेंडर फटते तो मच जाती तबाही, 25 दुकानें जलकर राख

राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मणिहारों का कटला स्थित तीन मंजिला 'सेठी कॉम्प्लेक्स' में सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते इसने लगभग 25 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 30 दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कैसे भड़की आग और कैसे बची लोगों की जान?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह के मुताबिक, जब आग लगी तब वह और तीन सफाईकर्मी गोदाम में मौजूद थे। उन्होंने जान बचाने के लिए ताला तोड़ा और गर्म शटर को उठाकर बाहर निकले। इस दौरान गार्ड का हाथ भी झुलस गया। यहां चूड़ी, कॉस्मेटिक, प्लास्टिक और कपड़ों के गोदाम होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

बड़ा हादसा टला: इमारत से निकाले गए 5 कमर्शियल सिलेंडर

जिस सेठी कॉम्प्लेक्स में यह हादसा हुआ, वहां नियमों को ताक पर रखकर 5 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे। नगर निगम अजमेर के फायरमैन मुकेश बुनकर ने सूझबूझ दिखाते हुए इन सिलेंडरों को तुरंत वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, अन्यथा कोई बड़ा धमाका हो सकता था।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter