भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, एक घंटे बाद तोड़ा दम; सवाई माधोपुर की भावुक कर देने वाली घटना

सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में 87 वर्षीय हरफूल गुर्जर की अचानक मौत के बाद उनकी 83 वर्षीय बहन फूला देवी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। भाई के निधन की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक घंटे के अंतराल में भाई-बहन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के अनुसार अब उनकी पीढ़ी का कोई भी भाई-बहन जीवित नहीं बचा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 20, 2026 • 12:25 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, एक घंटे बाद तोड़ा दम; सवाई माधोपुर की भावुक कर देने वाली घटना
“भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, एक घंटे बाद तोड़ा दम; सवाई माधोपुर की भावुक कर देने वाली घटना”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9a43b1
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9a43b1
Google News
Copied
भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, एक घंटे बाद तोड़ा दम; सवाई माधोपुर की भावुक कर देने वाली घटना

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से भाई-बहन के अटूट रिश्ते की एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 87 वर्षीय भाई की अचानक मौत की खबर सुनते ही 83 वर्षीय बहन गहरे सदमे में चली गई और करीब एक घंटे बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। एक ही दिन और महज एक घंटे के अंतराल में भाई-बहन की मौत से दोनों परिवारों सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

यह घटना 11 जुलाई की सुबह खंडार तहसील के कटार और सोनकच्छ गांव की है। जानकारी के अनुसार कटार गांव निवासी हरफूल गुर्जर (87) सुबह करीब 7 बजे नहाने के बाद घर के आंगन में रखी चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उनका निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक हरफूल गुर्जर पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter