सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत, रेलिंग पर बैठा था मजदूर

सीकर के भंवर कॉलोनी में किराए के मकान की छत पर बनी सीमेंट की रेलिंग टूटने से 55 वर्षीय मजदूर बंशीलाल मीणा नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें एसके अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 5:12 PM  2
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत, रेलिंग पर बैठा था मजदूर
“सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत, रेलिंग पर बैठा था मजदूर”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/33c79a
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/33c79a
Google News
Copied
सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत, रेलिंग पर बैठा था मजदूर

सीकर जिले में एक दर्दनाक हादसे में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की भंवर कॉलोनी की है, जहां मकान की छत पर बनी सीमेंट की रेलिंग अचानक टूट गई। रेलिंग पर बैठा किराएदार उसके साथ ही नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उद्योग नगर थाने के एएसआई रंगलाल ने बताया कि मृतक की पहचान बंशीलाल मीणा (55) निवासी सेपरा गवार, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। बंशीलाल पिछले कुछ समय से सीकर की भंवर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था, बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बंशीलाल मकान की छत पर बने सीमेंट की रेलिंग पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रेलिंग अचानक भरभराकर टूट गई। रेलिंग टूटते ही बंशीलाल संतुलन खो बैठा और रेलिंग के साथ नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा सीमेंट की रेलिंग टूटने के कारण हुआ। घटना के बाद मकान की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर निर्माण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter