जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई

जयपुर सीएमएचओ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 420 किलो संदिग्ध और मिलावटी पनीर की खेप जब्त की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 27, 2026 • 5:00 PM  8
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई
“जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/03d318
27 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/03d318
Google News
Copied
जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 420 किलोग्राम संदिग्ध एवं मिलावटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई। यह पनीर अलवर के रामगढ़ से जयपुर लाया जा रहा था और शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की रिटेल दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।

डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेंद्र गोयल ने बताया कि खो-नागोरियान थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अलवर से आ रही एक पिकअप को रोककर जांच की। वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर मिलने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

जांच में मिली दुर्गंध, सैंपल लेकर नष्ट की पूरी खेप

सूचना मिलते ही सीएमएचओ की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप में रखे बॉक्स की जांच की। निरीक्षण के दौरान पनीर से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे उसके खराब और संदिग्ध होने की आशंका जताई गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए पनीर के सैंपल लिए और शेष 420 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि यह बाजार तक न पहुंच सके।

अलवर से जयपुर लाई जा रही थी खेप

पूछताछ में पिकअप चालक ने बताया कि पनीर अलवर के रामगढ़ स्थित चौधरी डेयरी फर्म से खरीदा गया था। इसे जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की रिटेल दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पनीर 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाना था।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter