अस्पताल बना सड़क! मरीजों के बीच कॉरिडोर में दौड़ी स्कूटी, मच गया हड़कंप

हाड़ौती के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। मरीजों और स्ट्रेचर के बीच से स्कूटी गुजरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है—ऐसी लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी?

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 26, 2026 • 1:47 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अस्पताल बना सड़क! मरीजों के बीच कॉरिडोर में दौड़ी स्कूटी, मच गया हड़कंप
“अस्पताल बना सड़क! मरीजों के बीच कॉरिडोर में दौड़ी स्कूटी, मच गया हड़कंप”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/2800ae
26 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/2800ae
Google News
Copied
अस्पताल बना सड़क! मरीजों के बीच कॉरिडोर में दौड़ी स्कूटी, मच गया हड़कंप

कोटा। हाड़ौती के सबसे बड़े महाराव भीमसिंह (एमबीएस) अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब एक युवक अस्पताल के अंदर स्कूटी लेकर बेखौफ घुस गया। युवक पुराने भवन के मुख्य कॉरिडोर से होते हुए न्यूरो, कैंसर और नेत्र (आई) वार्ड की ओर जाने वाले संकरे रास्ते तक स्कूटी दौड़ाता हुआ पहुंच गया। इस दौरान कॉरिडोर में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर कई मरीज मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 घटना शुक्रवार शाम की है। अचानक अस्पताल के कॉरिडोर में स्कूटी को अपनी ओर आते देख मरीज और उनके परिजन घबरा गए और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटने लगे। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह निजी वाहन का अंदर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने युवक को रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न तो चालान काटा गया और न ही पुलिस को सूचना दी गई। केवल चेतावनी देकर उसे अस्पताल परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। गार्डों के इस रवैये के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अस्पताल के अंदर स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मरीज और तीमारदार मौजूद हैं।

मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि ओपीडी के समय अस्पताल के पीछे कैंसर वार्ड की ओर का गेट खुला रहता है। संभवतः चालक उसी रास्ते से अनजाने में या मनमानी करते हुए अंदर प्रवेश कर गया। उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ओपीडी समय में गेटों पर विशेष निगरानी रखें और किसी भी निजी वाहन को अस्पताल के आंतरिक कॉरिडोर में प्रवेश न करने दिया जाए।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अस्पताल प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter