तेरी आंखें बहुत खूबसूरत हैं...', छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रोफेसर की इंस्टाग्राम चैट लीक, गिरफ्तार

जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से अश्लीलता और यौन प्रताड़ना के आरोप में बर्खास्त प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पास कराने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाले इस आरोपी की इंस्टाग्राम चैट्स ने उसकी करतूतों की पोल खोल दी है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 14, 2026 • 4:05 PM  254
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तेरी आंखें बहुत खूबसूरत हैं...', छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रोफेसर की इंस्टाग्राम चैट लीक, गिरफ्तार
“तेरी आंखें बहुत खूबसूरत हैं...', छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रोफेसर की इंस्टाग्राम चैट लीक, गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/755281
14 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/755281
Google News
Copied
तेरी आंखें बहुत खूबसूरत हैं...', छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रोफेसर की इंस्टाग्राम चैट लीक, गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं के साथ अश्लीलता और यौन उत्पीड़न का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा में पास करवाने और टॉपर बनाने का लालच देकर छात्राओं का शारीरिक शोषण करने की कोशिश करने वाले आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी की कुछ इंस्टाग्राम चैट्स भी सामने आई हैं, जिन्होंने उसकी शर्मनाक करतूतों की पूरी पोल खोल दी है।

'तेरी ड्रेस और आंखें देखकर रहा नहीं गया...'

सामने आई इंस्टाग्राम चैट्स में आरोपी प्रोफेसर की घटिया मानसिकता उजागर हुई है। आरोपी ने एक छात्रा को मैसेज में लिखा, "तेरी ड्रेस और तेरी आंखों को देखा तो मुझसे रहा नहीं गया। तू मेरी दोस्त बनेगी? कॉलेज में किसी को पता नहीं चलेगा। तू परीक्षा की चिंता मत कर, मैं तुझे पास करवा दूंगा।" इतना ही नहीं, जब एक छात्रा ने बाहर जाने से मना करते हुए खाना बनाने की बात कही तो उसने लिखा, "इतनी सुंदर लड़की को खाना बनाने की क्या लोड (जरूरत) है, अभी बाहर चलो।"

प्रैक्टिकल फाइल चेक करने के दौरान की भद्दी टिप्पणियां

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रताड़ना फरवरी 2026 से चल रही थी। प्रैक्टिकल एग्जाम की फाइल दिखाने आई एक छात्रा पर आरोपी ने भद्दी टिप्पणियां की थीं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने फब्तियां कसते हुए कहा था, "आज तो तेरी आंखें बहुत खूबसूरत लग रही हैं, क्या लगाकर आती है? तेरा फिगर काफी मेंटेन है, क्या खाती है तू?" इसके बाद उसने जबरन छात्रा का मोबाइल छीनकर उसका नंबर और इंस्टाग्राम आईडी ले ली और सोशल मीडिया पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

केबिन में बुलाकर बनाता था दबाव, देता था धमकियां

आरोपी प्रोफेसर अपनी हदें पार करते हुए छात्राओं को अपने केबिन में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। वह कहता था, "मेरे साथ रूम पर चल, मेरा मन तुमसे मिलने को तरस रहा है।" जब छात्राएं विरोध करती थीं, तो वह अपने पद और पहुंच का रौब झाड़ते हुए धमकाता था। वह कहता था कि वह प्रिंसिपल का खास है और उसमें बहुत पावर है। आरोपी धमकियां देता था, "मैं जिसे चाहूं पास या फेल करूं, करियर खत्म कर दूंगा। ज्यादा चू-चू करेगी तो लाइफ पास होने में ही निकल जाएगी।" एक चैट में तो उसने छात्रा को 'टॉपर' बनाने तक का ऑफर दे डाला।

पास कराने के नाम पर पैसों की डिमांड

इंस्टाग्राम चैट्स में सिर्फ अश्लीलता ही नहीं, बल्कि पैसों के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। आरोपी प्रैक्टिकल में पास कराने के एवज में रुपयों की भी मांग करता था और धौंस जमाते हुए दावा करता था कि प्रैक्टिकल में पास करने के लिए वह और प्रिंसिपल ही बैठे हैं, कोई फेल नहीं कर सकता।

छात्राओं का फूटा गुस्सा, आरोपी बर्खास्त और गिरफ्तार

प्रोफेसर की इन हरकतों से परेशान होकर 10 अक्टूबर को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इसके अगले दिन, 11 अक्टूबर को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने आरोपी प्रोफेसर को तुरंत बर्खास्त कर दिया।

जोधपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने उसके इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का डेटा भी रिकवर कर लिया है, जिसमें छात्राओं को भेजे गए अश्लील मैसेज के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter