राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेशभर में गर्मी और उमस बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से दक्षिणी राजस्थान में मानसून के फिर सक्रिय होने और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 14, 2026 • 10:48 AM  3
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल
“राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/a328b5
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/a328b5
Google News
Copied
राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल पूरी तरह थम गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश थमने के साथ ही अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर पहुंच गया है।

 16 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। यदि उदयपुर संभाग से आने वाले मानसूनी बादल मजबूत रहे तो अरावली पर्वतमाला को पार करते हुए बारिश का दौर दक्षिणी राजस्थान से पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों तक पहुंच सकता है। इसके चलते 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेशभर में बढ़ी गर्मी

बारिश नहीं होने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर में सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 39.4, बीकानेर में 39.2, जैसलमेर में 38.4, चूरू में 38.6, अलवर में 38.1, पिलानी में 38.2 और संगरिया में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बादलों के बावजूद हवा नहीं चलने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर:

राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास अधिक रहा।

अलवर:

अलवर में दिनभर तेज धूप और हवा नहीं चलने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 से 18 जुलाई के बीच जिले में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जोधपुर:

जोधपुर में सुबह से हल्के बादल छाए रहे और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल 19 जुलाई तक यहां आंधी या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

उदयपुर:

उदयपुर में सुबह धूप निकलने के बाद दिनभर मौसम बदलता रहा। शाम को ठंडी हवाओं के साथ बादलों ने आसमान को ढक लिया। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा:

कोटा में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की तापमान गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

सीकर:

सीकर जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

अजमेर:

अजमेर में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में 80 प्रतिशत नमी रहने से उमस रही, जबकि दोपहर बाद नमी घटकर 50 प्रतिशत रह गई। आगामी दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

16 जुलाई से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 16 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। दक्षिणी राजस्थान से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। यदि मौसम प्रणाली मजबूत रही तो धीरे-धीरे इसका असर प्रदेश के अन्य हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी राजस्थान तक भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल लोगों को अगले दो दिन गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा, जबकि बारिश का इंतजार जारी रहेगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter