हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 11 की मौत; CCTV से आरोपी की तलाश

भीलवाड़ा-मांडल नेशनल हाईवे-158 पर देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 11 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 20, 2026 • 11:17 AM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 11 की मौत; CCTV से आरोपी की तलाश
“हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 11 की मौत; CCTV से आरोपी की तलाश”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/c907b4
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/c907b4
Google News
Copied
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 11 की मौत; CCTV से आरोपी की तलाश

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-मांडल नेशनल हाईवे-158 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 11 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

सड़क पर बिखरीं भेड़ें, खून से लाल हुआ हाईवे

हादसा मांडल थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात भेड़ों का झुंड हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 11 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर बड़ी मात्रा में खून फैल गया और घटनास्थल पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान

इस हादसे से भेड़ों के मालिक पशुपालक किसान को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात

हादसे के कारण नेशनल हाईवे-158 पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर मृत और घायल भेड़ें पड़ी होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर भेड़ों को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका।

CCTV फुटेज से होगी आरोपी वाहन की पहचान

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसा करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter