जयपुर ट्रॉला हादसा: 4 लोगों को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रॉला जब्त; मालिक से भी पूछताछ

जयपुर के अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास पर हुए दर्दनाक ट्रॉला हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में इस्तेमाल ट्रॉला जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 1:30 PM  1
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर ट्रॉला हादसा: 4 लोगों को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रॉला जब्त; मालिक से भी पूछताछ
“जयपुर ट्रॉला हादसा: 4 लोगों को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रॉला जब्त; मालिक से भी पूछताछ”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/fd7ec8
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/fd7ec8
Google News
Copied
जयपुर ट्रॉला हादसा: 4 लोगों को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, ट्रॉला जब्त; मालिक से भी पूछताछ

जयपुर के 200 फीट बाईपास (अजमेर रोड) पर होटल अमर पैलेस के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर साउथ पुलिस ने ट्रॉला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि परिवार की महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रॉला भी जब्त कर लिया है तथा वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तेज रफ्तार ट्रॉले ने बस का इंतजार कर रहे परिवार को रौंदा

डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 8:45 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा ट्रॉला (RJ19GF8085) होटल अमर पैलेस के सामने तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार को ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। उसने न तो घायलों की मदद की और न ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बेटों गोपाल, रमेश तथा दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी कैलाशी देवी उर्फ कैलाश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से राजसमंद जिले का रहने वाला था और जयपुर के चित्रकूट इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता था। घटना वाले दिन पूरा परिवार अपने गांव लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।

रिश्तेदार की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

हादसे के बाद मृतक चंद्रप्रकाश के साले पन्नालाल बागरिया ने श्याम नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सत्येंद्र सिंह नेगी (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामकेश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी चालक की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक सतवीर सिंह (42), निवासी गांव आजड़ोली, तहसील डीडवाना, जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रॉला जब्त, मालिक से भी पूछताछ

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रॉला (RJ19GF8085) को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन की स्थिति, चालक की लापरवाही और अन्य परिस्थितियों में किसी प्रकार की अतिरिक्त जिम्मेदारी बनती है या नहीं। 

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter