किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, पति लापता

एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, पति लापता; पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 10, 2025 • 3:00 PM  1k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, पति लापता
“किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, पति लापता”
Favicon
Read more onthekhatak.com
10 Sep 2025
https://thekhatak.com/suspicious-death-of-woman-in-rented-house-husband-missing
Google News
Copied
किराए के मकान में महिला की संदिग्ध मौत, पति लापता

हनुमानगढ़ के सूर्यनगर इलाके में एक किराए के मकान में मंगलवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो अपने पति वीरेंद्र रावत के साथ पिछले एक महीने से यहां रह रही थी। इस घटना के बाद से वीरेंद्र लापता है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और लापता पति की तलाश में जुट गई है।

घटना का खुलासा कैसे हुआ?

मंगलवार को पूजा के नोएडा में रहने वाले परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद पूजा की बहन पिंकी ने वीरेंद्र के ऑफिस में संपर्क किया, जहां पता चला कि वह उस दिन दफ्तर नहीं गया था। चिंता बढ़ने पर पिंकी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मीनाक्षी और सीआई सुभाष कच्छावा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और मोबाइल आउटपुट ब्यूरो (एमओबी) ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस की शुरुआती जांच में क्या पता चला?

डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि शव मकान की पहली मंजिल पर फर्श पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पूजा और वीरेंद्र रावत किराए के मकान में रहते थे, जहां वीरेंद्र बीज निगम में यूडीसी के पद पर कार्यरत था। मकान मालिक ने बताया कि मंगलवार से उसने दंपती को घर से बाहर आते-जाते नहीं देखा। वीरेंद्र का फोन भी बंद है, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में कई टीमें गठित कर चुकी है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter