खाने के हिसाब पर भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, आख़िर ऐसा क्या हुआ जानिए पूरा मामला
उदयपुर में भाजपा के दो बड़े नेताओं की तकरार अब अजीब मोड़ पर पहुंच गई है। एक बयान के बाद शुरू हुए विवाद में अचानक लोगों ने ऑनलाइन पैसे भेजने शुरू कर दिए। आखिर 5111 रुपए ट्रांसफर करने के पीछे क्या था संदेश और क्यों बढ़ गया बवाल? पूरी कहानी जानिए।
उदयपुर में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच चल रही तनातनी अब नया मोड़ ले चुकी है। मामला इतना बढ़ गया कि राजनीतिक बयानबाजी अब सामाजिक मंचों तक पहुंच गई है और हालात हास्यास्पद होने के साथ विवादित भी हो गए। यह पूरा विवाद Dharmnarayan Joshi और Mangilal Joshi के बीच चल रहा है।
‘सिर्फ जीमने आ जाते हैं’ बयान से शुरू हुआ विवाद
कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा लिखे गए एक पत्र ने पूरे विवाद को जन्म दिया। पत्र में आरोप लगाया गया कि मांगीलाल जोशी सिर्फ कार्यक्रमों में “जीमने (भोजन करने)” के लिए पहुंचते हैं। इस टिप्पणी के बाद मामला गरमा गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए।
5111 रुपए ट्रांसफर कर दिया जवाब
गुरुवार को विवाद ने नया और हैरान करने वाला मोड़ ले लिया। Rohit Joshi ने Vipra Foundation के प्रदेश अध्यक्ष Narendra Paliwal के खाते में 5111 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“लो, तुम्हारे खाने का हिसाब कर दिया।” इस घटना के बाद मामला और बढ़ गया।