12 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश... राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 दिन की देरी से मुंबई पहुंच गया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जबकि राजस्थान समेत उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 23, 2026 • 4:46 PM  1
भारत
NEWS CARD
Logo
12 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश... राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
“12 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश... राजस्थान में भी बदलेगा मौसम”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/a3441e
23 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/a3441e
Google News
Copied
12 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश... राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
मानसून

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 12 दिन की देरी के बाद मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई पहुंच गया, जिसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर मानसून 11 जून तक मुंबई पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री में करीब 12 दिन की देरी हुई।

मुंबई में मानसून के पहुंचते ही कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र के रत्नागिरी सहित कई जिलों में भी भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके गुजरात और मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद 3 से 4 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर भी तेजी से बढ़ेगा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter