पुणे में 'सोनम रघुवंशी' जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, नवंबर में होनी थी शादी

पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 23, 2026 • 4:49 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पुणे में 'सोनम रघुवंशी' जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, नवंबर में होनी थी शादी
“पुणे में 'सोनम रघुवंशी' जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, नवंबर में होनी थी शादी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/7d4dd6
23 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/7d4dd6
Google News
Copied
पुणे में 'सोनम रघुवंशी' जैसा कांड: प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, नवंबर में होनी थी शादी

महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर की। आरोप है कि दोनों ने केतन को पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस जांच के अनुसार, 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन और ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किले पहुंचे थे। कुछ समय बाद केतन खाई में गिर गए। सर्च ऑपरेशन के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया और सिया ने पुलिस को बताया कि केतन का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गए थे।

हालांकि जांच के दौरान कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। पुलिस को फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सिया गोयल का पुणे निवासी चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। जांच में सामने आया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था कि केतन उसके और चेतन के रिश्ते में बाधा बन रहे हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter