Voltas ने बनाया नया रिकॉर्ड, सिर्फ 81 दिनों में बेचीं 10 लाख AC यूनिट्स
टाटा ग्रुप की कंपनी Voltas ने चालू वित्त वर्ष में महज 81 दिनों के भीतर 10 लाख एयर कंडीशनर यूनिट्स बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। बढ़ती गर्मी, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और ग्राहकों के भरोसे के दम पर कंपनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
भारत की प्रमुख एयर कंडीशनिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस कंपनी Voltas ने चालू वित्त वर्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने महज 81 दिनों के भीतर 10 लाख (1 मिलियन) एयर कंडीशनर यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इसे अपने इतिहास की सबसे तेज बिक्री उपलब्धियों में से एक बताया है।
भीषण गर्मी, बढ़ती उपभोक्ता मांग और देशभर में मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की बदौलत यह रिकॉर्ड संभव हो सका। Voltas ने लगातार इनोवेटिव और ऊर्जा दक्ष (Energy Efficient) एसी मॉडल बाजार में उतारे हैं, जिन्हें ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है।
गर्मी और बढ़ती मांग का मिला फायदा