विलेन बना तो मां रो पड़ीं, प्यार के लिए परिवार छोड़ा, बेटे ने नाम तक हटा दिया: राज बब्बर की अनसुनी कहानी

हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता राज बब्बर का जीवन फिल्मों, प्यार, संघर्ष और पारिवारिक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। 'इंसाफ का तराजू' में निभाए गए खौफनाक विलेन के किरदार से लेकर स्मिता पाटिल के साथ प्रेम कहानी, पत्नी नादिरा के साथ रिश्तों की जटिलता और बेटे प्रतीक के साथ दूरियों तक, राज बब्बर की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
June 23, 2026 • 11:10 AM  1
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
विलेन बना तो मां रो पड़ीं, प्यार के लिए परिवार छोड़ा, बेटे ने नाम तक हटा दिया: राज बब्बर की अनसुनी कहानी
“विलेन बना तो मां रो पड़ीं, प्यार के लिए परिवार छोड़ा, बेटे ने नाम तक हटा दिया: राज बब्बर की अनसुनी कहानी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e9519d
23 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e9519d
Google News
Copied
विलेन बना तो मां रो पड़ीं, प्यार के लिए परिवार छोड़ा, बेटे ने नाम तक हटा दिया: राज बब्बर की अनसुनी कहानी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता राज बब्बर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हीरो, विलेन और चरित्र अभिनेता के रूप में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। एक समय ऐसा भी आया जब उनके अभिनय ने लोगों को उनसे नफरत करने पर मजबूर कर दिया और उनकी मां तक रो पड़ी थीं।

जब विलेन बने और लोगों की नफरत झेलनी पड़ी

साल 1980 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ रिलीज हुई। फिल्म में राज बब्बर ने रेपिस्ट रमेश गुप्ता का किरदार निभाया था। उस दौर के बड़े अभिनेता इस भूमिका को करने से बच रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनकी छवि खराब हो जाएगी।

राज बब्बर ने जोखिम उठाया और यह किरदार स्वीकार कर लिया। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई। उनके अभिनय की इतनी चर्चा हुई कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रीमियर शो के दौरान दर्शकों ने उन्हें वास्तविक खलनायक समझ लिया। महिलाएं उन्हें गालियां देने लगीं और लोग नाराजगी जताने लगे।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter