प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 5,000 रुपये रिश्वत मांगते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी ACP को देखकर जोर-जोर से चिल्लाया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ग्राम विकास अधिकारी रीतक पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त डलवाने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। प्रोबेशन काल में ही रिश्वतखोरी ने उनके करियर को दागदार कर दिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 24, 2025 • 9:23 PM  1k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
प्रधानमंत्री आवास योजना  के लिए 5,000 रुपये रिश्वत मांगते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी ACP को देखकर जोर-जोर से चिल्लाया
“प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 5,000 रुपये रिश्वत मांगते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी ACP को देखकर जोर-जोर से चिल्लाया”
Favicon
Read more onthekhatak.com
24 Jun 2025
https://thekhatak.com/village-development-officer-caught-demanding-rs-5-000-bribe-for-pradhan-mantri-awas-yojana-shouted-loudly-when-he-saw-acp
Google News
Copied
प्रधानमंत्री आवास योजना  के लिए 5,000 रुपये रिश्वत मांगते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी ACP को देखकर जोर-जोर से चिल्लाया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज ग्राम पंचायत वागदरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी रीतक पटेल को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी डूंगरपुर के प्रभारी अधिकारी रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई। रीतक पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि परिवादी के खाते में डलवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पुलिस निरीक्षक राजेंद्रसिंह ने बताया कि परिवादी वागदरी ग्राम पंचायत का निवासी है। उसके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम स्वीकृत हुआ था, जिसके बाद पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये उसके खाते में जमा हो चुके थे। दूसरी और तीसरी किश्त की राशि खाते में डलवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रीतक पटेल ने परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसमें 5 हजार रुपये अग्रिम और शेष 10 हजार रुपये किश्तों के बाद देने की बात तय हुई थी।

रिश्वत की मांग से परेशान परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी डूंगरपुर कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसीबी ने रणनीति तैयार की और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वागदरी ग्राम पंचायत में ट्रैप लगाया। जैसे ही रीतक पटेल ने परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की राशि भी मौके से बरामद कर ली गई।

प्रोबेशन काल में ही रिश्वतखोरी

रीतक पटेल की नियुक्ति ग्राम विकास अधिकारी के पद पर वर्ष 2023 में हुई थी। वह अभी प्रोबेशन काल में था और अगले माह उसका प्रोबेशन पूरा होने वाला था। मूल रूप से बिछीवाड़ा पंचायत समिति के ओडा छोटा गांव का निवासी रीतक पटेल ने आरएएस प्री परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इसी माह आरएएस मुख्य परीक्षा भी दी थी। इसके बावजूद रिश्वतखोरी की लालच ने उसके करियर को दागदार कर दिया।

एसीबी ने रीतक पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये को दर्शाती है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter