महिला ने पति-देवर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया: सुसाइड से पहले वीडियो में बयां की आपबीती

पति और देवर की प्रताड़ना से तंग 36 वर्षीय महिला ने आत्मदाह किया, वीडियो में आपबीती बताई; अस्पताल में भर्ती के बाद मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 12, 2025 • 8:09 PM  2.1k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महिला ने पति-देवर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया: सुसाइड से पहले वीडियो में बयां की आपबीती
“महिला ने पति-देवर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया: सुसाइड से पहले वीडियो में बयां की आपबीती”
Favicon
Read more onthekhatak.com
12 Jul 2025
https://thekhatak.com/woman-succumbs-to-self-immolation-after-being-harassed-by-husband-and-sister-in-law-report-in-video-before-suicide
Google News
Copied
महिला ने पति-देवर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया: सुसाइड से पहले वीडियो में बयां की आपबीती

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति और देवर की प्रताड़ना से तंग आकर 36 वर्षीय महिला प्रतिभा मित्तल ने आत्मदाह कर लिया। घटना 7 जुलाई को मानसरोवर के मांग्यावास क्षेत्र में हुई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद प्रतिभा को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां 10 जुलाई की रात करीब 1 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार, प्रतिभा ने आत्मदाह करने से पहले अपनी आपबीती एक वीडियो में रिकॉर्ड की थी, जिसे उन्होंने अपनी बहन भारती मित्तल को भेजा। वीडियो में प्रतिभा ने बताया कि उनके पति आशीष और देवर गृजेश आए दिन उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

प्रतिभा मित्तल (36) का विवाह करीब 10 साल पहले मुहाना स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी आशीष के साथ हुआ था। वह अपने ससुराल में पति के साथ रह रही थीं। आरोप है कि पति और देवर द्वारा लगातार प्रताड़ना और मारपीट के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं। 7 जुलाई की सुबह प्रतिभा ने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

प्रतिभा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाकर उन्हें तुरंत एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक जांच में पता चला कि प्रतिभा 85 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस एसएमएस हॉस्पिटल पहुंची और प्रतिभा का पर्चा बयान दर्ज किया। मृतका के भाई सौरभ मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने पति आशीष और देवर गृजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

एसीपी (मानसरोवर) आदित्य काकड़े ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में पति के साथ लगातार विवाद और घरेलू हिंसा को आत्मदाह का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter