रिश्ता टूटा पर फर्ज नहीं! हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। हार्दिक ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर कार डिलीवरी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
February 22, 2026 • 4:16 PM  2k
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
रिश्ता टूटा पर फर्ज नहीं! हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार
“रिश्ता टूटा पर फर्ज नहीं! हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
22 Feb 2026
https://thekhatak.com/रिश्ता-टूटा-पर-फर्ज-नहीं-हार्दिक-पांड्या-ने-एक्स-वाइफ-नताशा-और-बेटे-को-दी-4-करोड़-की-लग्जरी-कार
Google News
Copied
रिश्ता टूटा पर फर्ज नहीं! हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। हार्दिक ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर कार डिलीवरी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

     बताया जा रहा है कि हार्दिक ने बेटे अगस्त्य के लिए लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। लैंड रोवर मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना है। कैप्शन में यह भी लिखा गया कि यह कार अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को प्रेजेंट की गई है और दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार है।

हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि साल 2024 में दोनों अलग हो गए। अलगाव के बाद भी हार्दिक अपने बेटे के साथ मजबूत रिश्ता निभाते नजर आते हैं।

इन दिनों हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। अगर करियर की बात करें तो हार्दिक इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट में वे बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 52 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा अब तक 5 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। कुल मिलाकर, मैदान पर दमदार प्रदर्शन और निजी जीवन में चर्चा-हार्दिक पंड्या लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter