10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को पुलिस ने दबोचा: 21 ग्राम हेरोइन मामले में फरार था

पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी ड्रग तस्कर रोहित उर्फ काकू को गिरफ्तार किया। डीएसटी ने 22 जुलाई 2025 के हेरोइन मामले में फरार आरोपी को पकड़कर जांच तेज की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 17, 2025 • 4:55 PM  515
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को पुलिस ने दबोचा: 21 ग्राम हेरोइन मामले में फरार था
“10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को पुलिस ने दबोचा: 21 ग्राम हेरोइन मामले में फरार था”
Favicon
Read more onthekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/10k-drug-smuggler-nabbed-by-police-21-grams-of-heroin-was-absconding
Google News
Copied
10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर को पुलिस ने दबोचा: 21 ग्राम हेरोइन मामले में फरार था

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोहित उर्फ काकू (31) को गिरफ्तार कर लिया है। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) ने कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर रोहित को धर दबोचा और उसे हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हवाले किया। इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मामला 22 जुलाई 2025 का है, जब पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान भगवती उर्फ गुनगुन को 21.05 ग्राम हेरोइन और 19 हजार रुपये नकद के साथ पकड़ा था। इस मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ की देखरेख में चल रही है। पूछताछ में भगवती ने सनसनीखेज खुलासा किया कि जब्त हेरोइन उसके पति रोहित उर्फ काकू ने किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने रोहित की तलाश तेज कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

डीएसटी की टीम, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल सुखविंदर सिंह, जोतराम, रिंकू और देवकरण शामिल थे, ने रोहित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस रोहित से ड्रग तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन कहां से खरीदी गई और इसे आगे कहां सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से नशे के सौदागरों का बड़ा रैकेट उजागर हो सकता है

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter