अजमेर में तोपदड़ा पानी की टंकी के पास मिले युवक के शव की पहचान: सीकर निवासी होटल कर्मचारी राकेश चौधरी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अजमेर के तोपदड़ा पानी की टंकी के पास 7 दिसंबर को मिले शव की पहचान सीकर निवासी 35 वर्षीय होटल कर्मचारी राकेश चौधरी के रूप में हुई। गले पर निशान देख परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और होटल स्टाफ पर प्रताड़ना का शक जताया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 12, 2025 • 3:12 PM  13
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अजमेर में तोपदड़ा पानी की टंकी के पास मिले युवक के शव की पहचान: सीकर निवासी होटल कर्मचारी राकेश चौधरी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
“अजमेर में तोपदड़ा पानी की टंकी के पास मिले युवक के शव की पहचान: सीकर निवासी होटल कर्मचारी राकेश चौधरी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Dec 2025
https://thekhatak.com/ajmer-topdada-water-tank-body-identified-rakesh-choudhary-murder-suspicion
Google News
Copied
अजमेर में तोपदड़ा पानी की टंकी के पास मिले युवक के शव की पहचान: सीकर निवासी होटल कर्मचारी राकेश चौधरी, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अजमेर। क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के तोपदड़ा स्थित पानी की टंकी के पास 7 दिसंबर को मिले अज्ञात युवक के शव की शुक्रवार को पहचान हो गई। मृतक की शिनाख्त सीकर जिले के निवासी 35 वर्षीय राकेश चौधरी के रूप में हुई, जो पिछले तीन साल से परिवार से अलग रहकर दूदू क्षेत्र में एक होटल में कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था।परिजनों ने शव पर गले में गहरे निशान देखकर हत्या की आशंका जत की है और होटल स्टाफ पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार ने क्लॉक टावर पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया है और हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

कैसे मिला था शव? क्लॉक टावर थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के एक जवान ने थाने पर सूचना दी थी कि तोपदड़ा पानी की टंकी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौका-मुआयना करने के बाद शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया था। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका गुरुवार देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह सीकर से राकेश चौधरी के परिजन अजमेर पहुंचे। मृतक के रिश्तेदार संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी परिचित के मोबाइल से सूचना मिली कि अजमेर में एक शव मिला है, जिसके हुलिए राकेश से मिलते हैं।मॉर्च्यूरी में शव देखते ही परिजन सन्न रह गए। संजय कुमार ने बताया, “राकेश के गले पर स्पष्ट निशान थे। ऐसा लग रहा था कि किसी ने गला दबाकर या रस्सी से उसकी हत्या की है। वह पिछले तीन साल से परिवार से अलग दूदू के एक होटल में काम कर रहा था। हमें शक है कि होटल के ही किसी स्टाफ ने उसे प्रताड़ित किया और फिर हत्या कर दी।”

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter