कोलंबिया में धरती हिली, 6.8 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप; 94 किमी गहराई में था केंद्र
कोलंबिया में सोमवार शाम 6.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र करीब 94 किमी नीचे था। फिलहाल जान-माल के नुकसान और सुनामी की कोई खबर नहीं है।
बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार शाम तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जर्मनी के GFZ सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:04 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 93.7 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके प्रभाव को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
भूकंप से किसी व्यक्ति की मौत, घायल होने या बड़े स्तर पर संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं।