बालाजी मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल

जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 1, 2026 • 2:41 PM  37
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बालाजी मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल
“बालाजी मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
1 Apr 2026
https://thekhatak.com/balaji-temple-jodhpur-dispute
Google News
Copied
बालाजी मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल

जोधपुर। उदय मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार देर रात की है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक पक्ष के पुरुषों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए दिखाई दिए। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सूचना मिलने पर उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter