सरपंच प्रतिनिधि की गाड़ी पर हमले के विरोध में धरना, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण
बाड़मेर के जसवेर तालाब के पीछे सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बाड़मेर। शहर के जसवेर तालाब के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद गुरुवार शाम को विवाद खड़ा हो गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन पर बने अस्थायी झोपों और अन्य अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारी वहां से रवाना हो गए, लेकिन कुछ ही देर बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाड़मेर आघोर के सरपंच प्रतिनिधि खेराजराम मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और पहले वाहन के दरवाजे खोलने का प्रयास किया। सुरक्षा को देखते हुए खेराजराम ने गाड़ी के दरवाजे अंदर से लॉक कर लिए। इसके बाद गाड़ी पर पथराव शुरू हो गया।