बड़ी बहन को भगा ले गया पढ़ाने वाला शिक्षक, छोटी बहन ने कहा मेरे भी अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप

बाड़मेर के ३५ वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक संजय भंसाली ने कक्षा १०-१२ की छात्रा से भागकर शादी कर ली। शादी के महज तीन महीने बाद छात्रा की नाबालिग छोटी बहन ने उनके खिलाफ महिला थाने में पोक्सो एक्ट, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया। शिक्षक पर ट्यूशन के बहाने दोनों बहनों का शोषण करने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। अब आरोपी हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने जा रहा है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
May 10, 2026 • 9:27 PM  5.7k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बड़ी बहन को भगा ले गया पढ़ाने वाला शिक्षक, छोटी बहन ने कहा मेरे भी अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप
“बड़ी बहन को भगा ले गया पढ़ाने वाला शिक्षक, छोटी बहन ने कहा मेरे भी अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप”
Favicon
Read more onthekhatak.com
10 May 2026
https://thekhatak.com/barmer-teacher-sanjay-bhansali-marries-student-pocso-case-filed-by-minor-sister
Google News
Copied
बड़ी बहन को भगा ले गया पढ़ाने वाला शिक्षक, छोटी बहन ने कहा मेरे भी अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप

बाड़मेर: स्कूल शिक्षक की प्रेम विवाह वाली खुशी महज तीन महीने टिकी… फिर खुला भयानक राज!

बाड़मेर। एक नामी निजी स्कूल में पढ़ने वाली युवती से प्रेम विवाह कर लेने वाला शिक्षक अब खुद गंभीर आरोपों के घेरे में फंस गया है। शादी के महज तीन महीने बाद उसकी पत्नी की नाबालिग छोटी बहन ने उसके खिलाफ पुलिस थाना महिला में पोक्सो एक्ट समेत रेप और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर शहर निवासी ३५ वर्षीय शिक्षक संजय भंसाली पिछले कई वर्षों से उसी निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रहे थे, जहां कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की छात्रा उनके संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम हो गया और कुछ समय पहले उन्होंने भागकर शादी कर ली। लेकिन शादी की खुशी अभी तीन महीने भी पूरी नहीं हुई थी कि युवती की छोटी नाबालिग बहन ने शिक्षक संजय भंसाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया कि यह शिक्षक उनके घर भी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। दोनों बेटियां उसी स्कूल में पढ़ती थीं, जहां संजय भंसाली शिक्षक हैं। मां का आरोप है कि करीब दो साल पहले शिक्षक ने उनकी छोटी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ गलत काम करता रहा। डर के कारण बच्ची यह बात परिवार को नहीं बता पाई।

जब कुछ समय पहले परिवार को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मां ने यह भी बताया कि शिक्षक ने उनकी बड़ी बेटी को भी बहला-फुसलाकर भागकर ले गया था और बाद में उससे शादी कर ली। कल दिन में परिवार ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को पकड़वाया। पुलिस ने उसे थाने में देर रात तक रखा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। अब संजय भंसाली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने के लिए जा चुके हैं।

पीड़िता की मां ने पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं और पूछा है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी को बिना पूछताछ के क्यों छोड़ दिया गया। वर्तमान में पूरा मामला महिला थाने में दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है और सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

इस पूरे प्रकरण ने बाड़मेर के शिक्षा जगत में सनसनी मचा दी है। 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter