अस्पताल में जन्मदिन का तड़का: चूल्हे पर मीट, काउंटर पर समोसा, नियमों का सूप

JLN अस्पताल में कर्मचारियों ने जन्मदिन समारोह में मीट पकाया और नाश्ता सजाया, जिसका वीडियो वायरल हुआ। अस्पताल प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 20, 2025 • 6:00 PM  25
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अस्पताल में जन्मदिन का तड़का: चूल्हे पर मीट, काउंटर पर समोसा, नियमों का सूप
“अस्पताल में जन्मदिन का तड़का: चूल्हे पर मीट, काउंटर पर समोसा, नियमों का सूप”
Favicon
Read more onthekhatak.com
20 Sep 2025
https://thekhatak.com/birthday-in-the-hospital-meat-on-the-stove-samosa-on-the-counter-rule-soup
Google News
Copied
अस्पताल में जन्मदिन का तड़का: चूल्हे पर मीट, काउंटर पर समोसा, नियमों का सूप

राजस्थान के अजमेर स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कर्मचारियों ने एक सफाई कर्मचारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस उत्सव में केक काटने के साथ-साथ मनोरोग विभाग की बंद ओपीडी में चूल्हा जलाकर मीट पकाया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा काउंटर को नाश्ते की मेज में तब्दील कर दिया गया, जहां समोसा, मिठाई, वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक्स सजाए गए। इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

नाश्ते की मेज पर समोसा, मिठाई, वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक्स

जन्मदिन के इस उत्सव में कर्मचारी का परिवार भी शामिल था। अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए उत्सव का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने मनोरोग विभाग की बंद ओपीडी में चूल्हा बनाकर मीट तैयार किया, जिसकी खुशबू वार्डों तक पहुंच गई। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए वहां पहुंच गए। नाश्ते की मेज पर समोसा, मिठाई, वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था की गई थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा। यह आयोजन भले ही खुशी का प्रतीक रहा, लेकिन अस्पताल के नियमों की अनदेखी ने इसे विवादास्पद बना दिया।

वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले की जांच की जाएगी

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की पार्टी या आयोजन की अनुमति नहीं है। इस तरह का उत्सव न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि अस्पताल की गरिमा के खिलाफ भी है। डॉ. खरे ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले की जांच की जाएगी और इसमें शामिल कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter