NEET विवाद पर CJP का जंतर-मंतर मार्च आज, दिल्ली पुलिस से मिली अनुमति... सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर
NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से जुड़े विवाद और कथित पेपर लीक मामले को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। सोशल मीडिया और छात्र समुदाय के बीच चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना बताया जा रहा है।
दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
प्रदर्शन को रोकने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायालय की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी। इसके बाद प्रदर्शन के आयोजन में किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं बची और पुलिस ने आवश्यक शर्तों के साथ कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर दी।