हनुमानगढ़ में खौफनाक मर्डर: होटल मालिक को 12 गोलियां मारीं, सिर में भी फायर, CCTV से एक आरोपी की पहचान
पुलिस ने मौके से 11 कारतूस के खोल, दो कारतूस के टुकड़े और एक पिस्टल जब्त की है। यह साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद भी होटल की तरफ फिर से गोली चलाई गई।
हनुमानगढ़, भादरा जिले के भादरा कस्बे में शुक्रवार शाम एक होटल मालिक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने होटल के बाहर बैठे सुरेश बिजारणियां (55) पर ताबड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग की। चार गोलियां सुरेश को सिर और शरीर में लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना अजय होटल परिसर में शाम करीब 7:30 बजे हुई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन भागते समय भी उन्होंने होटल की दिशा में फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सिर में नजदीक से मारी गोली