नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम

चौहटन पुलिस ने नाबालिग से रेप के फरार आरोपी को 10 हजार के इनाम के साथ 5 दिन की रेकी के बाद गिरफ्तार किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2025 • 1:18 PM  682
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम
“नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/accused-absconding-in-minor-rape-case-held-after-5-days-of-recce-rs-10-000-reward
Google News
Copied
नाबालिग रेप मामले में फरार आरोपी 5 दिन की रेकी के बाद धराया, 10 हजार था इनाम

बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहनलाल को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पांच दिन तक हैदराबाद में 500-600 निर्माणाधीन फ्लैटों में मजदूर बनकर रेकी की और अंततः उसे हिरासत में लिया।

लगभग एक माह पूर्व चौहटन थाने में नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया और उसके बयान दर्ज किए गए। घटना के बाद से आरोपी मोहनलाल पुत्र भलाराम, निवासी उण्डखा, फरार चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी को पकड़ने के लिए चौहटन पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह हर बार भागने में सफल रहा। इसके बाद बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। चौहटन थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में गठित इस टीम में एएसआई मुकनाराम, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और रमेश शामिल थे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter