अलवर में 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा; डेढ़-दो लाख की लूट

अलवर के खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय व्यापारी दिनेश चंद अग्रवाल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और घर से करीब डेढ़ से दो लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब वे रात का खाना खाने बेटे के घर नहीं पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 10, 2026 • 10:55 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अलवर में 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा; डेढ़-दो लाख की लूट
“अलवर में 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा; डेढ़-दो लाख की लूट”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f32a59
10 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/f32a59
Google News
Copied
अलवर में 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा; डेढ़-दो लाख की लूट

अलवर। राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में बदमाशों ने 80 वर्षीय व्यापारी दिनेश चंद अग्रवाल की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद घर में रखी अलमारियां खंगालकर करीब डेढ़ से दो लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।

घटना का पता उस समय चला जब बुजुर्ग रोज की तरह रात का खाना खाने अपने बेटे के घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद बेटा घर पहुंचा तो पिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार मृतक दिनेश चंद अग्रवाल खदाना मोहल्ले में अकेले रहते थे। उनके बेटे विकास अग्रवाल मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) हैं और परिवार के साथ स्कीम नंबर-4 में रहते हैं। दिनेश चंद अग्रवाल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल के मामा तथा पूर्व सीएमएचओ डॉ. सुबोध अग्रवाल के चचेरे भाई थे।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter