भीलवाड़ा में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, गैस-पेट्रोल को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

भीलवाड़ा में गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सप्लाई सामान्य है और लोगों से भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 30, 2026 • 2:52 PM  13
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भीलवाड़ा में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, गैस-पेट्रोल को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 लोग गिरफ्तार
“भीलवाड़ा में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, गैस-पेट्रोल को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 लोग गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
30 Mar 2026
https://thekhatak.com/bhilwara-police-action-on-petrol-diesel-gas-rumors-10-arrested
Google News
Copied
भीलवाड़ा में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, गैस-पेट्रोल को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आमजन में अनावश्यक भय और भ्रम फैलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे थे, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि जल्द ही गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की भारी कमी होने वाली है। इन अफवाहों के चलते लोगों में पैनिक की स्थिति बनने लगी थी और कई जगहों पर अनावश्यक भीड़ भी देखी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों की पहचान की, जो जानबूझकर या बिना पुष्टि किए गलत सूचनाएं वायरल कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और साइबर मॉनिटरिंग के जरिए आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

साइबर थाना की टीम लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। साथ ही, किसी भी भ्रामक या संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter