गंडासी से भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पारिवारिक विवाद में वारदात

झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के गाडरवाड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने अपने 65 वर्षीय ताऊ जगन्नाथ पर गंडासी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 10, 2026 • 11:08 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
गंडासी से भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पारिवारिक विवाद में वारदात
“गंडासी से भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पारिवारिक विवाद में वारदात”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9c1117
10 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9c1117
Google News
Copied
गंडासी से भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पारिवारिक विवाद में वारदात

झालावाड़। जिले के सारोला थाना क्षेत्र के गाडरवाड़ा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां भतीजे ने अपने 65 वर्षीय ताऊ पर गंडासी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 मृतक की पहचान जगन्नाथ पुत्र कन्हैयालाल (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका अपने छोटे भाई के परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान छोटे भाई के बेटे ने गंडासी से उन पर हमला कर दिया। हमले में जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी से घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद सारोला थाना पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter