वायरल वीडियो में विदेशी महिला से हुई थी बदसलूकी, पुलिस ने सिखाया सबक तो खुश होकर बोली- 'I Love India...'

इजरायली महिला पर्यटक गालिया कोवो ने अपने पुराने वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई के लिए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और राजस्थान पुलिस का आभार जताया है। गालिया ने कहा कि 4 असामाजिक तत्व पूरे भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे आज भी भारत से बेहद प्यार करती हैं।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
September 29, 2026 • 6:34 PM  8
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
वायरल वीडियो में विदेशी महिला से हुई थी बदसलूकी, पुलिस ने सिखाया सबक तो खुश होकर बोली- 'I Love India...'
“वायरल वीडियो में विदेशी महिला से हुई थी बदसलूकी, पुलिस ने सिखाया सबक तो खुश होकर बोली- 'I Love India...'”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/bee00e
29 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/bee00e
Google News
Copied
वायरल वीडियो में विदेशी महिला से हुई थी बदसलूकी, पुलिस ने सिखाया सबक तो खुश होकर बोली- 'I Love India...'

राजस्थान के अजमेर में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता करने वालों पर अजमेर पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की अब सात समंदर पार भी सराहना हो रही है। इस मामले में पीड़ित इजरायली महिला पर्यटक गालिया कोवो (Galia Kovo) ने एक वीडियो संदेश जारी कर राजस्थान पुलिस, विशेष रूप से अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और गांधी नगर थाना पुलिस टीम का तहे दिल से आभार जताया है। गालिया ने अपने संदेश में भारत और यहां के लोगों के प्रति अपना अपार प्रेम जाहिर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

"Thank You So Much Again"

पुलिस की तेज और सख्त कार्रवाई से गालिया बेहद खुश हैं। उन्होंने अजमेर पुलिस की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोषियों पर कार्रवाई की, उसके लिए वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने अपने संदेश में खास तौर पर अजमेर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा— "Thank you so much again."

वीडियो की सच्चाई: 'मुझे नहीं पता था वे क्या बोल रहे हैं'

अपने वायरल वीडियो के संदर्भ में स्थिति साफ करते हुए गालिया कोवो ने बताया कि यह वीडियो करीब चार साल पुराना है। उन्होंने इसे महज एक मजेदार और यादगार पल के तौर पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। गालिया ने स्पष्ट किया, "उस समय मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वीडियो में दिख रहे लोग मेरे बारे में आपत्तिजनक और भद्दी बातें कह रहे थे, क्योंकि मुझे भाषा समझ नहीं आ रही थी।"

'चार लोग पूरे भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते'

गालिया ने भारतीय समाज की सकारात्मक छवि को दुनिया के सामने रखते हुए एक बेहद परिपक्व और खूबसूरत बात कही। उन्होंने कहा कि वीडियो में अभद्रता करते दिख रहे ये चार लोग पूरे भारतीय समाज या संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। बुरे लोग हर जगह हो सकते हैं, लेकिन इसकी वजह से पूरे देश की छवि खराब नहीं की जा सकती।

"मैं आज भी भारत से बेहद प्यार करती हूं"

भारत यात्रा के अपने अनुभवों को साझा करते हुए इजरायली पर्यटक ने बताया कि उन्होंने अकेले भारत में करीब छह महीने तक यात्रा की है और उनका यह सफर बेहद शानदार रहा। इस हालिया घटना और उसके बाद भारतीयों से मिले अपार समर्थन को लेकर गालिया ने कहा, "मैं आज भी भारत से बेहद प्यार करती हूं। इस घटना के बाद मुझे भारतीयों से जो प्यार, समर्थन और सहानुभूति मिली है, उसके लिए मैं सभी का आभार जताती हूं।"

उन्होंने अपने संदेश के अंत में भारत लौटने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह भविष्य में फिर से भारत आएंगी और यहां की दोबारा यात्रा करेंगी। गालिया ने इजरायल से सभी भारतीयों को ढेर सारा प्यार भेजते हुए इस पूरे मामले को एक बेहद सकारात्मक मोड़ पर समाप्त किया है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter