पाली मंदिर में पिस्टल की नोक पर 8-9 किलो चांदी की चोरी, पुजारी परिवार को दी गोली मारने की धमकी

पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में देर रात मंदिर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी, उनके बेटे और भांजे को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और भगवान की मूर्तियों पर लगे करीब 8-9 किलो चांदी के छत्र व मुकुट चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2026 • 2:41 PM  2
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली मंदिर में पिस्टल की नोक पर 8-9 किलो चांदी की चोरी, पुजारी परिवार को दी गोली मारने की धमकी
“पाली मंदिर में पिस्टल की नोक पर 8-9 किलो चांदी की चोरी, पुजारी परिवार को दी गोली मारने की धमकी”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/360c3b
9 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/360c3b
Google News
Copied
पाली मंदिर में पिस्टल की नोक पर 8-9 किलो चांदी की चोरी, पुजारी परिवार को दी गोली मारने की धमकी

पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक मंदिर में चोरी की वारदात के दौरान बदमाशों और पुजारी परिवार के बीच आमना-सामना हो गया। चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे नकाबपोश बदमाशों को पुजारी, उनके बेटे और भांजे ने लाठियों के सहारे रोकने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर तीनों को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश मंदिर से भगवान की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र और मुकुट लेकर फरार हो गए।

यह घटना बुधवार देर रात पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव स्थित मंदिर में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

छत पर सो रहे भांजे ने देखे बदमाश

मंदिर के पुजारी भरत गोस्वामी (40) पुत्र रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि वह मंदिर परिसर में बने कमरे में अपने 19 वर्षीय बेटे गौरव के साथ सो रहे थे, जबकि उनका 19 वर्षीय भांजा निलेश गोस्वामी मंदिर की छत पर सो रहा था। देर रात मंदिर का ताला टूटने की आवाज सुनकर निलेश की नींद खुल गई। उसने नीचे देखा तो दो नकाबपोश बदमाश मंदिर के अंदर घूमते दिखाई दिए।

निलेश ने पहले बदमाशों का वीडियो बनाया और फिर तुरंत अपने मामा भरत गोस्वामी को फोन कर मंदिर में चोर घुसने की सूचना दी।

लाठी लेकर पहुंचे पुजारी, बदमाश ने तान दी पिस्टल

सूचना मिलते ही पुजारी भरत गोस्वामी, उनका बेटा गौरव और भांजा निलेश लाठियां लेकर मंदिर पहुंचे। तीनों ने बदमाशों को ललकारा और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुजारी ने एक बदमाश की पीठ पर लाठी भी मारी।

लाठी लगते ही पीछे मौजूद एक अन्य नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और तीनों को धमकाते हुए कहा, "पीछे हट जाओ, नहीं तो गोली ठोक दूंगा।" हथियार देखकर पुजारी और उनके परिवार के लोग पीछे हट गए, जिसका फायदा उठाकर बदमाश मंदिर की छत के रास्ते फरार हो गए।

भगवान के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी

बदमाशों के भागने के बाद तुरंत तखतगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर की जांच की। जांच में पता चला कि भगवान की मूर्तियों पर लगे करीब 17 चांदी के छत्र और कई चांदी के मुकुट चोरी हो गए हैं। चोरी हुए चांदी के सामान का कुल वजन लगभग 8 से 9 किलो बताया जा रहा है।

पुजारी भरत गोस्वामी ने बताया कि यदि समय रहते नींद नहीं खुलती तो बदमाश मंदिर में रखे अन्य सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर ले जाते।

पुलिस जुटी बदमाशों की तलाश में

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, भांजे द्वारा बनाया गया वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter