बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला मशहूर मॉडल का शव, आखिरी पोस्ट ने किया हैरान
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'मिस प्रीटी इंडिया 2024' निधि तिवारी का निधन। भूसा मोड़ स्थित घर में मिला शव। पुलिस कॉल रिकॉर्ड्स और आखिरी फेसबुक पोस्ट के आधार पर कर रही है जांच।
विंध्य क्षेत्र की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव मध्य प्रदेश स्थित उनके घर में मिला है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों को उनका शव मिला। इस दुखद खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस और फॉलोअर्स गहरे सदमे में हैं और लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भूसा मोड़ स्थित घर में मिला शव
घटना निधि के भूसा मोड़ स्थित आवास की है। रविवार सुबह जब काफी देर तक निधि ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे के अंदर उनका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आखिरी फोन कॉल और वह बहस
निधि के परिवार के बयानों के आधार पर, शनिवार शाम को अपनी जान देने से कुछ समय पहले निधि फोन पर किसी से बात कर रही थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कॉल सोनू सिंह नाम के एक शख्स की थी, जो किसी निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता है।