ठंडी बीयर नहीं दो तो की दुकान में तोड़फोड़,बदमाशों की पुलिस ने करवाई पैदल परेड

शराब की दुकान में तोड़फोड़ और सेल्समैन की पिटाई कर वीडियो वायरल करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पैदल परेड करवाई। यह कार्रवाई आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए की गई।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 3, 2025 • 2:10 PM  1.1k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
ठंडी बीयर नहीं दो तो की दुकान में तोड़फोड़,बदमाशों की पुलिस ने करवाई पैदल परेड
“ठंडी बीयर नहीं दो तो की दुकान में तोड़फोड़,बदमाशों की पुलिस ने करवाई पैदल परेड”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Jul 2025
https://thekhatak.com/police-parade-on-foot-of-miscreants-accused-of-vandalizing-liquor-shop
Google News
Copied
ठंडी बीयर नहीं दो तो की दुकान में तोड़फोड़,बदमाशों की पुलिस ने करवाई पैदल परेड

जैसलमेर जिले के सांगड़ थाना क्षेत्र में 24 जून को पाबनासर स्थित एक शराब की दुकान पर तोड़फोड़ और सेल्समैन के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस मामले में तीन बदमाशों—मोहन सिंह, गोपाल सिंह और अशोक दान—को सांगड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की और सेल्समैन को पीटा, बल्कि इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया ताकि आमजन में उनका भय बना रहे। पुलिस ने इन बदमाशों की पैदल परेड करवाकर कानून का खौफ स्थापित करने और आमजन में विश्वास जगाने का प्रयास किया।

सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 24 जून को मोहन सिंह पुत्र फतेह सिंह (निवासी धारवी कला, शिव), गोपाल सिंह पुत्र हिम्मत सिंह (निवासी मेहरेरी, सांगड़) और अशोक दान पुत्र हिगंलाज दान (निवासी मेहरेरी) पाबनासर की शराब दुकान पर पहुंचे। वहां गर्म बीयर परोसे जाने को लेकर सेल्समैन कंवराज सिंह के साथ उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने लाठी-डंडों से कंवराज सिंह पर हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान बदमाशों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter