विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया से बाहर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 10, 2026 • 1:39 PM  215
खेल
NEWS CARD
Logo
विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया से बाहर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका
“विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया से बाहर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Jun 2026
https://thekhatak.com/hardik-pandya-ruled-out-india-vs-afghanistan-odi-series-2026-virat-kohli-injury-update
Google News
Copied
विराट कोहली के बाद अब हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया से बाहर! अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका
Hardik Pandya

Hardik Pandya Ruled Out: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसे साल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। लेकिन इस मिशन की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है।

'किंग' विराट कोहली के बाद अब टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। हार्दिक के बाहर होने से टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है।

आखिर क्या हुआ हार्दिक पांड्या को?

बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (Thigh Strain) आया है। हैरानी की बात यह है कि हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान पीठ में ऐंठन (Back Spasm) की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण वे कई मैच नहीं खेल पाए थे। इसी चोट से उबरने के बाद उन्हें बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया था और वे 2 जून से वहां ट्रेनिंग भी कर रहे थे, लेकिन तभी अचानक इस नई चोट ने उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter