वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ पोस्ट से बढ़ी डेब्यू की अटकलें, इंग्लैंड T20 में मिल सकता है मौका
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर ‘New Chapter’ स्टोरी पोस्ट कर टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ “New Chapter” लिखा था। इस पोस्ट के बाद उनके इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऐसे में टीम चयन को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने साफ संकेत दिए हैं कि ज्यादा बदलाव की संभावना कम है।
भारतीय गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने कहा था कि टीम संयोजन में बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे और मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का समर्थन भी किया।