होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की ‘शर्तों वाली राहत’: भारत को राहत, अमेरिका-इजरायल की बढ़ी टेंशन
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को शर्तों के साथ खोलने का फैसला लिया है, जिससे भारत को राहत मिली है, लेकिन अमेरिका और इजरायल के लिए नई चिंता खड़ी हो गई है।
दुनिया की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा पहिया एक संकरे समुद्री रास्ते पर घूमता है—स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।
यही वो लाइफलाइन है, जहाँ से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल और LPG गुजरता है।
इन दिनों वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस अहम रास्ते पर संकट गहरा गया था। मिसाइलों और सैन्य गतिविधियों के बीच हालात इतने बिगड़े कि कई देशों के जहाज यहां फंस गए, जिनमें भारत के 20 जहाज भी शामिल थे।
ईरान का बड़ा फैसला
अब ईरान ने एक अहम कदम उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र को संदेश भेजा है। संदेश शांति का है, लेकिन शर्तों के साथ। ईरान ने साफ किया है कि—होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा लेकिन सभी जहाजों के लिए नहीं