जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोलीबारी: युवक जांघ में लगी गोली, 6 फरवरी को बहन की शादी के बीच फैली दहशत
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके में हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा ने बबलू मेहरा पर गोली चलाकर उनकी जांघ में गोली मार दी। घटना सुबह 9 बजे हुई, आरोपी फरार है। बबलू की बहन की 6 फरवरी को शादी है, जिसके बीच यह घटना हुई। 15 दिन पहले भी रवि ने हवाई फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस जांच कर रही है।
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके में एक बार फिर हिस्ट्रीशीटर की हरकत ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा (25 वर्ष) ने बबलू मेहरा (30 वर्ष) पर गोली चलाई, जिससे बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी जांघ में लगी है। आरोपी रवि मेहरा मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
