Jio और Airtel का नया धमाका: अब घंटे के हिसाब से मिलेगा इंटरनेट डेटा!
Jio और Airtel जल्द ही घंटे आधारित इंटरनेट डेटा प्लान लॉन्च कर सकते हैं, जिसमें 11 रुपये में 1 घंटे के लिए 10 GB डेटा मिलेगा। यह ट्रायल फेज में है और ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा के लिए लचीलापन देगा। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
भारत के टेलीकॉम दिग्गज Jio और Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखा और गजब का डेटा प्लान पेश करने की तैयारी कर ली है। X पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, अब ये कंपनियां इंटरनेट डेटा को महीने या दिन के बजाय घंटों के हिसाब से ऑफर करने जा रही हैं। यह नया कॉन्सेप्ट उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो कम समय में हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
क्या है नया प्लान?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, Jio और Airtel ट्रायल फेज में ऐसे प्लान टेस्ट कर रहे हैं, जिसमें:
-
11 रुपये में 10 GB डेटा सिर्फ 1 घंटे के लिए उपलब्ध होगा।