व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा मोबाइल, पैंट में लगी आग; पैर और उंगलियां बुरी तरह झुलसीं
जोधपुर की मंडोर कृषि मंडी में एक किराना व्यापारी की जेब में रखा मोबाइल अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे में व्यापारी गोपाल सोनी के पैर, जांघ और हाथों की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। मोबाइल में आग लगने से पैंट में भी आग लग गई और दुकान में धुआं भर गया। घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर की मंडोर कृषि मंडी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद मोबाइल में आग लग गई और व्यापारी की पैंट में भी आग पकड़ ली। इस हादसे में व्यापारी के पैर, जांघ (जंघा) का हिस्सा और हाथों की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।
