14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान: 35 गेंदों में शतक, रचा क्रिकेट इतिहास!

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल 2025 की रात क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा चमका। बिहार के 14 साल 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक पारी नहीं थी

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 29, 2025 • 12:14 PM  35
खेल
NEWS CARD
Logo
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान: 35 गेंदों में शतक, रचा क्रिकेट इतिहास!
“14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान: 35 गेंदों में शतक, रचा क्रिकेट इतिहास!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Apr 2025
https://thekhatak.com/14-saal-ke-vaibhv-suuryv-nshii-ne-ipl-me-n-mcaayaa-tuuphaan-35-ge-ndo-n-me-n-shtk-rcaa-krikett-itihaas
Google News
Copied
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तूफान: 35 गेंदों में शतक, रचा क्रिकेट इतिहास!
(फोटो- PTI)

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल 2025 की रात क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा चमका। बिहार के 14 साल 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक पारी नहीं थी, बल्कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड था। वैभव ने न सिर्फ T20 क्रिकेट में सबसे युवा शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज का तमगा भी अपने नाम कर लिया।

तूफानी पारी, रिकॉर्ड्स की झड़ी

वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 265.78 की रही। मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक और फिर 35 गेंदों में शतक पूरा कर वैभव ने दिग्गज गेंदबाजों जैसे इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान को बेबस कर दिया। खासकर, डेब्यूटेंट करिम जन्नत के एक ओवर में तीन छक्के और तीन चौके जड़कर वैभव ने 30 रन बटोरे, जिसने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter