नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से 30 ग्राम हेरोइन जब्त

पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में दो युवकों को गिरफ्तार कर 30.38 ग्राम हेरोइन बरामद की। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 9, 2025 • 3:15 PM  199
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से 30 ग्राम हेरोइन जब्त
“नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से 30 ग्राम हेरोइन जब्त”
Favicon
Read more onthekhatak.com
9 Sep 2025
https://thekhatak.com/major-police-crackdown-on-drug-trafficking-two-youths-arrested-30-grams-of-heroin-seized-from-motorcycle
Google News
Copied
नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से 30 ग्राम हेरोइन जब्त

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30.38 ग्राम हेरोइन जब्त की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर के मार्गदर्शन में की गई।

टाउन थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई खूंजा के वार्ड नंबर 5 निवासी समीर खान उर्फ सबाब (20 वर्ष) और भट्टा कॉलोनी के वार्ड नंबर 15 निवासी जसविंदर सिंह उर्फ भोलू (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर गजेंद्र शर्मा की अगुवाई में हेड कॉन्स्टेबल लायक सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सांखला, योगेंद्र कुमार और चंद्रविजय शेखर की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 30.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच टाउन थानाधिकारी सुभाषचंद्र कच्छावा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter