नीट यूजी-2026: 3288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक जांच के सख्त इंतजाम

बाड़मेर जिले में नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के 8 केंद्रों पर 3288 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एनटीए के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा, फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं पर सख्ती रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 2, 2026 • 5:23 PM  43
ज
जॉब्स एंड एजुकेशन
NEWS CARD
Logo
नीट यूजी-2026: 3288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक जांच के सख्त इंतजाम
“नीट यूजी-2026: 3288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक जांच के सख्त इंतजाम”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 May 2026
https://thekhatak.com/neet-ug-2026-exam-barmer-3288-candidates-security-guidelines
Google News
Copied
नीट यूजी-2026: 3288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक जांच के सख्त इंतजाम

बाड़मेर, 02 मई। बाड़मेर जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिलेभर से कुल 3288 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले कड़ी फ्रिस्किंग के साथ-साथ बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

 समय और जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को 3 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ: एडमिट कार्ड, पोस्टकार्ड साइज फोटो, पासपोर्ट साइज फोटो (अटेंडेंस के लिए) ले जाना जरूरी होगा।

परीक्षा हॉल में इन वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध

एनटीए के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में कई वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इनमें शामिल हैं: स्टेशनरी सामान, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, आभूषण या किसी भी प्रकार की धातु की वस्तुएं।केवल पारदर्शी पानी की बोतल की अनुमति दी गई है।

सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पाया जाता है, तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।परीक्षा केंद्रों पर अनाधिकृत प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और किसी भी प्रकार की जानकारी लीक होने पर तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

300 मीटर क्षेत्र में सख्ती

नीट परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में स्थित ई-मित्र, फोटो कॉपी और साइबर कैफे जैसी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे।

महत्वपूर्ण चेतावनी

प्रशासन ने अभ्यर्थियों और स्टाफ को आगाह किया है कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करना साइबर अपराध की श्रेणी में आएगा, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही, परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter