“सरकारी सुरक्षा हटने के बाद रविंद्र सिंह भाटी का सोशल मीडिया पर Z+ पोस्ट, दिया यह बड़ा संदेश”
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सरकारी सुरक्षा घटाए जाने पर उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव बताया, लेकिन साफ कहा कि उनकी असली “Z+ सुरक्षा” जनता है और वे जनहित की लड़ाई जारी रखेंगे।
बाड़मेर 19 अप्रैल 2026 (राजस्थान) :- राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में कमी किए जाने के बाद उन्होंने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाटी ने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश बताया, लेकिन साफ कहा कि वे इससे डरने या झुकने वाले नहीं हैं।
“हौसले कमजोर नहीं होंगे” — भाटी
सुरक्षा घटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटी ने कहा कि उनकी लड़ाई हमेशा जनता के लिए रही है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे फैसले उनके इरादों को कमजोर नहीं कर सकते। उनका मानना है कि यह सब छोटे स्तर की राजनीतिक चालें हैं, जिनका उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।