अजमेर के पहाड़गंज जंगल में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी: बच्चों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल; 6 महीने से पड़ी होने की आशंका, तांत्रिक क्रियाओं की भी संभावना
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के पहाड़गंज जंगल में एक मानव खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार रात बच्चों ने पहाड़ी पर खोपड़ी देखकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खोपड़ी करीब 6 महीने से वहां पड़ी हुई थी और संभवतः तांत्रिक क्रियाओं में इसका उपयोग हो रहा था। पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और खोपड़ी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में रामगंज थाना क्षेत्र के पहाड़गंज इलाके के जंगल में एक मानव खोपड़ी मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मंगलवार रात स्थानीय बच्चों ने पहाड़ी पर यह खोपड़ी देखी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज थाना पुलिस की टीम देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और खोपड़ी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
ग्रामीणों का दावा: 6 महीने पहले भी देखी थी खोपड़ी