भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो-कैंपर की टक्कर से महिला व दो बकरियों की मौत, चालक फरार

बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र में भारत माला रोड पर बोलेरो कैंपर की टक्कर से बकरियां चराने जा रही महिला और दो बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 27, 2026 • 5:59 PM  20
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो-कैंपर की टक्कर से महिला व दो बकरियों की मौत, चालक फरार
“भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो-कैंपर की टक्कर से महिला व दो बकरियों की मौत, चालक फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
27 Apr 2026
https://thekhatak.com/barmer-bolero-camper-accident-woman-goats-killed-bharat-mala-road
Google News
Copied
भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो-कैंपर की टक्कर से महिला व दो बकरियों की मौत, चालक फरार

बाड़मेर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बकरियां चराने जा रही एक महिला और उसकी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भारत माला रोड पर धनाऊ थाना क्षेत्र के बावड़ी कला मीठे का तला के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, चौहटन के बावड़ी कला गांव निवासी बादली देवी (पत्नी कृष्णराम) सुबह करीब 10 बजे अपने घर से बकरियां लेकर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान भारत माला सड़क पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कैंपर ने महिला और बकरियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जबकि कैंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने महिला को तुरंत चौहटन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतका के बेटे श्रवण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो कैंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter