राजस्थान में सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प: ₹12,500 करोड़ के मेगा बजट से बनेंगे 3,587 नए भवन

राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए 3 साल का बड़ा रोडमैप तैयार किया है। 12,500 करोड़ रुपए की लागत से 3,587 नए स्कूल भवन, 83 हजार नए कक्षा-कक्ष और 13 हजार से ज्यादा शौचालय बनाए जाएंगे।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 23, 2026 • 3:17 PM  116
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प: ₹12,500 करोड़ के मेगा बजट से बनेंगे 3,587 नए भवन
“राजस्थान में सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प: ₹12,500 करोड़ के मेगा बजट से बनेंगे 3,587 नए भवन”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/157472
23 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/157472
Google News
Copied
राजस्थान में सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प: ₹12,500 करोड़ के मेगा बजट से बनेंगे 3,587 नए भवन

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र और स्कूलों के जर्जर आधारभूत ढांचे की सूरत बदलने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक के लिए एक विशेष तीन वर्षीय रोडमैप तैयार किया गया है। इस महायोजना के तहत सरकारी स्कूलों को सुरक्षित, आधुनिक, सुविधायुक्त और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए करीब 12,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

कलेक्टरों के सर्वे पर तैयार हुआ मास्टर प्लान

प्रदेश के सभी 41 जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से स्कूलों की जमीनी हकीकत और जरूरतों का तकनीकी सर्वे कराया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह चरणबद्ध योजना बनी है। पिछली सरकार के पांच सालों में स्कूलों के ढांचे पर मात्र 2,200 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जबकि मौजूदा सरकार ने दीर्घकालिक योजना के साथ-साथ तत्काल जरूरतों पर भी काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में 3,006.34 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में हैं।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter